यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव मांडखेड़ी में गोगा मेड़ी के भक्त (पुजारी) ने घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। परिजनों का कहना है भक्त ने मानसिक परेशानी में यह कदम उठाया है। थाना सदर जगाधरी मामले की जांच कर रही है। गांव मांडखेड़ी निवासी 55 वर्षीय लच्छीराम उर्फ बिल्ला भगत गांव के गोगा मेड़ी का भक्त थे। बुधवार शाम लच्छीराम ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान लच्छीराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बतायाकि कुछ समय से लच्छीराम मानसिक रूप से परेशान थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं लग पाई है, जांच जारी है। संवाद