रादौर में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते श्रद्वालु। स्वयं
- फोटो : भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई।
रादौर। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल वर्मा ने शुक्रवार को शिव मंदिर धर्मशाला में लोगों की सुख-शांति के लिए भंडारा करवाया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में सत्संग हुआ, जिसमें आसपास के गांव से श्रद्धालु पहुंचे। वर्मा ने बताया कि महिला मंडली ने भजनों से प्रभु की महिमा व कृपा का गुणगान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, शिवकुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, आशु वर्मा, विनोद वर्मा, पवन वर्मा, मदनलाल ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद