कच्चा घाट पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु। आयोजक
रादौर। शहर के कच्चा घाट स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनि जयंती पर भंडारा करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी दारी सिंह ने बताया कि शनिदेव मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। प्रत्येक वर्ष शनि जयंती पर यहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारा करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि शनिदेव कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं, इसलिए सभी को अच्छे कर्म करने चाहिए। इस दौरान पार्षद राजीव आर्य सन्नी, धर्मेंद्र, टीटू, अंश, राजपाल, पप्पल, पालु, मांगेराम सहित अन्य मौजूद रहे।