तेजली गांव में लोगों की प्यास बुझाते जाट मार्केट के दुकानदार। संवाद
- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
यमुनानगर। भीषण गर्मी में जाट मार्केट तेजली के दुकानदारों ने छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई। सिमरनजीत उर्फ निक्कू ने बताया कि छबील में लोगों को जलजीरा, लीची, मैंगो फ्लेवर तथा ठंडा मीठा पानी पिलााय। आयोजन के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा गया। कागज से बने डिस्पोजेबल गिलास का उपयोग किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह डस्टबीन रखे गए। विकास व अंकुश सांगवान ने कहा कि ऐसे आयोजन मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान मंजीत सिंह उर्फ राजू, संदीप सिंह, सन्नी, शुभम लांबा, मंदीप सिंह, अंकित सांगवान ने सेवा की। संवाद