फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ बनाने की चलेगी मुहिम

Wed, 14 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के हर वार्ड की सफाई व्यवस्था बेहतर हो। हर वार्ड चकाचक, सुंदर व साफ हो, इसके लिए जल्द नगर निगम की ओर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। सफाई कर्मचारी वार्ड को सुंदर बनाने का काम करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में कन्हैया चौक स्थित निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया।
मेयर ने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सबसे पहले व्यावसायिक क्षेत्रों, बाजारों में नाइट स्वीपिंग (रात्रिकालीन सफाई) की व्यवस्था पर चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में अभी डोर टू डोर कचरा उठान की व्यवस्था है। जल्द ही यहां नाइट स्वीपिंग की भी व्यवस्था करने के भी मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस प्रोजेक्ट के तहत चुने गए पूरे वार्ड में सफाई कर्मचारियों के साथ स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। पहले यह प्रोजेक्ट दो वार्डाें में चलाया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे सभी वार्डाें में विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें