फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान

Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड के किनारे से पॉलिथीन एकत्रित करते निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर की मुख्य सड़कों, डिवाइडरों और सड़क किनारे पड़े पॉलिथीन व प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर साफ किया गया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के मार्गदर्शन में चले अभियान में सफाई कर्मचारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर व्यापक सफाई कार्य किया। अभियान के दौरान जोन-एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह तथा जोन-दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीमों ने मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और डिवाइडरों के बीच जमा पॉलिथीन व प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाया। कर्मचारियों ने सड़क किनारों पर फैले पॉलिथीन व प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण भी कराया। यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण और शहर को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें