यमुनानगर। जगाधरी के डिंपल सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दी शिकायत में बागवाली कॉलोनी निवासी संजीव ने बताया कि उसकी बेटी किरण व लड़का परम 10 दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे काम से जा रहे थे।डिंपल सिनेमा के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन दोनों को टक्कर मार दी। वाहन चालक कुछ देर मौके पर रुकने के बाद भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद