फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलेसर जंगल में सूंकरा नदी पर बनेगा पुल

Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कलेसर जंगल के बीच से गुजर रही बरसाती सूंकरा नदी पर पुल बनाने की योजना है। इसका बजट करीब दो करोड़ रुपये बताया जा रहा है। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड ने खंड प्रतापनगर के बीडीपीओ को चिट्ठी लिख कर संबंधित पंचायत से प्रस्ताव डलवाने के लिए कहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब इस नदी पर पुल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
यह कार्य सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की देखरेख में होगा। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के एसडीओ के मुताबिक जहां से भी अनुमति की जरूरत होगी वहां से अनुमति के बाद ही आगामी कार्य शुरु की जाएगी। कलेसर गांव के दूसरे हिस्से बंजारा बांस जाने के लिए यहां से गुजर रही सूंकरा नदी से होकर गुजरना पड़ता है, बारिश के मौसम में नदी में पानी आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दो वर्ष पूर्व सरकार द्वारा पुल बनाने की घोषणा की गई।इसके बाद सरस्वती बोर्ड के अधिकारियों ने साइट विजिट व अन्य प्रक्रिया शुरु कर दी। नदी के जिस हिस्से पर पुल बनना है वहां पर कलेसर पंचायत की जमीन पड़ती है। इसके लिए 5 दिसंबर 2023 को सिंचाई विभाग ने बीडीपीओ प्रतापनगर को पत्र लिखकर पंचायत का रेजुलेशन मांगा था ताकि पुल बनाने की प्रक्रिया शुरु की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें