फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की गई जान, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर औरंगाबाद पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धौलरा गांव निवासी 42 वर्षीय रामनाथ की मौत हो गई। जबकि उनके गांव का सोनू घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। धौलरा गांव निवासी रामदेव ने बताया कि उसका बड़ा भाई 42 वर्षीय रामनाथ मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार को उसका भाई रामनाथ व उनके गांव का ही सोनू बाइक पर अपने काम से यमुनानगर आ रहे थे। बाइक उसका भाई चला रहा था, पीछे सोनू बैठा हुआ था। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब वे औरंगाबाद पुल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई व सोनू बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई व सोनू को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसके भाई रामनाथ ही हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि सोनू को सिविल अस्पताल में ही उपचार दिया गया। उन्होंने अपने भाई रामनाथ को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। पीजीआई में उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसके भाई की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें