फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित आहार से ही स्वस्थ रहेगा शरीर : कामना

Sun, 05 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थी। आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारत निर्माण शिविर के 24वें दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के लिए संतुलित आहार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाइटीशियन कामना ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सही खानपान के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए दैनिक आहार में 60 से 65 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 20 से 25 प्रतिशत प्रोटीन तथा 15 से 20 प्रतिशत अच्छे वसा का सेवन आवश्यक है। सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए। नियमित रूप से नाश्ता न करने से याददाश्त कमजोर होना, शरीर में खून की कमी, पाचन तंत्र की समस्या, बाल झड़ना और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जिसका असर दैनिक कार्यक्षमता पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, जलजीरा, ओआरएस और बेल के जूस का सेवन करने की सलाह दी। साथ ही तली-भुनी और अधिक मसालेदार चीजों से परहेज करने तथा भोजन में सलाद और मौसमी फलों को शामिल करने पर जोर दिया, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन

कामना ने विद्यार्थियों को समय पर भोजन करने की आदत विकसित करने और अच्छे वसा के लिए अंडा, मछली, चिया सीड्स, नट्स एवं ऑलिव ऑयल को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में दिव्या, कनिष्का, जारा, रमन, यश गुप्ता, नीलम, संगीता, जानवी, हेमवती सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें