फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस

Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आपसी लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रापर्टी का व्यवसाय करने वाले गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रवि भूषण ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विजय भूषण फर्नीचर की दुकान करता था। वह गगन और कुछ अन्य लोगाें के साथ प्रापर्टी डीलर का भी काम करता था। मृतक विजय का गगन के साथएक दो दिन पूर्व आपसी लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इससे परेशान होकर विजय भूषण ने मंगलवार को घर में पंखे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता रवि भूषण कि शिकायत पर गगन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें