फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते दो ट्रक, एक डंपर जब्त

Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने तीन अलग स्थानों से अवैध खनन करते तीन वाहनाें समेत दो लोगाें को काबू किया है। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम साढौरा पुलिस गांव मिर्जापुर के टी प्वांइट खादियावाला पर वाहनाें की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। ट्रक के रुकने पर जब जांच की गई तो उसमें खनन सामग्री भरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पलौड़ी गांव निवासी मीर हसन के रूप में हुई। दूसरे मामले में साढौरा पुलिस ने कोटलारोड शमशान घाट साढौरा के पास से खनन सामग्री से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान नगली गांव निवासी नवजीश के रूप में हुई। तीसरे मामले में साढौरा पुलिस ने गांव कंडाइवाला के पास से खनन सामग्री से भरा एक डंपर कब्जे में लिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें