फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रक भिड़े, दो की मौत

Wed, 17 Jul 2013 05:35 AM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/रादौर। कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास मंगलवार तड़के ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं अन्य घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को साैंप दिया।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव चालाकपुर निवासी ट्रैैक्टर दाऊद गांव के आठ मजदूरों को अपने साथ लेकर ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरने लाडवा के गांव भूतमाजरा जा रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे जब ट्रैक्टर ट्राली सहारनपुर-कु रुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक दाउद ने बताया कि ट्रक को अपनी ओर आता देख उसने अपना ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतार दिया, लेकिन ट्रक चालक ने फिर भी उन्हें टक्कर मार दी। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय मजदूर ट्राली में सोए हुए थे। इस हादसे में ट्राली में सोए 24 वर्षीय वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए नाजिम, अमरनाथ, अफजल, नोमान उर्फ मुजम्मिल, अनिल, नौसाद, पहल सिंह और ट्रैक्टर चालक दाऊद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां नाजिम और अमरनाथ उर्फ नत्थू की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जहां नाजिम की भी मौत हो गई। पीजीआई में उपचाराधीन अमरनाथ उर्फ नत्थू की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

घायलों को नहीं मिल पाया बेड
ट्रामा सेंटर में बेड की कमी होने से मंगलवार को कई बेड पर दो दो मरीजों को लिटाया हुआ था। वहीं हादसे में हुए घायलों को भी पर्याप्त बैठ नहीं मिल पाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार मरीजाें को केवल दो बेड पर लिटाया हुआ था, जिनमें पहल सिंह और अफजल एक बेड पर वहीं दाऊद और अनिल एक बेड पर लेटे हुए थे। हादसे में घायल हुए नोमान और नौसाद को तो बेड की नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें