फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल लगे पर नहीं सुधरे हालात

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जलापूर्ति एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्विन सिटी में नए ट्यूबवेल लगाए जाने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कहीं पर ट्यूबवेल फेल की समस्या है, तो कहीं पर पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध हो, इसलिए समय-समय पर नए ट्यूबवेल लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में जलापूर्ति एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगाधरी के सत्संग विहार, भारत सेवक नगर, टपरियां मांडखेड़ी, रूप नगर, हुंडेवाला माजरी, यमुनानगर की जम्मू कालोनी, केशव पार्क, प्यारा चौक, हमीदा पानी की टंकी के नजदीक तथा धोबी घाट पर पानी का नया ट्यूबवेल लगाया। धोबी घाट पर विभाग ने जो ट्यूबवेल लगाया था, वह कुछ समय के बाद फेल हो गया। यही वजह है कि इस क्षेत्र के लोगों को अभी भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी अनिल कुमार, राजेश, प्रमोद, कौशल्या व सुमन का कहना है कि ट्यूबवेल लगने के बाद उम्मीद जगी थी कि पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। लेकिन ट्यूबवेल फेल होने की वजह से समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां भी नहीं हुआ स्थिति में सुधार
जलापूर्ति एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने धोबी घाट के अलावा अन्य जगहों पर जो नए ट्यूबवेल लगाए हैं, वहां पर भी पेयजल सप्लाई की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। कई जगहों पर तो विभाग ने ट्यूबवेल तो लगा दिए हैं, लेकिन अभी तक उनका कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इस कारण लोगों की समस्या जस की तस बनी है। इसके अलावा रूप नगर, हुंडेवाला माजरी व हमीदा क्षेत्र में लगा ट्यूबवेल ऐसी जगह हैं, जहां पर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट
जिस क्षेत्र में पानी की समस्या होती है, वहां का एस्टिमेट तैयार कर ट्यूबवेल लगवा दिया जाता है। इसके बाद भी अगर कहीं पर दिक्कत रहती है, तो उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाता है। धोबी घाट पर जो ट्यूबवेल फेल हुआ था, उसे दोबारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेेम सिंह, एक्सईएन, जलापूर्ति एवं जन स्वास्थ्य विभाग, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें