रादौर। बिजली निगम रादौर की ओर से बकाया बिलों की वसूली के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभाग के कर्मचारी हर गांव में बकाया बिलों की वसूली कर रहे हैं, वहीं बिजली चोरी पकड़ो अभियान के तहत छह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उन्हें लगभग 85 हजार रुपये जुर्माना किया गया। यह जानकारी बिजली निगम रादौर के एसडीओ वेदप्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के लिए निगम के जेई व लाइनमैनों का लक्ष्य तय किया गया है। वसूली न करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता 31 मार्च तक अपने बकाया बिलों का भुगतान कर बिजली कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचें। तय तिथि के बाद बकायादारों के मीटर उतारे जाएंगे। उन्होंने बताया कि रादौर में बिजली के मीटरों को घरों के बाहर लगाए जाने की योजना जल्द शुरू की जाएगी।