यमुनानगर। आधार कार्ड बनवाना अब लोगों के लिए और आसान हो जाएगा। जिला प्रशासन ने अब वार्ड स्तर पर आधार बनाने की व्यवस्था की है। पहले चरण में तीन वार्डों के लिए जगह निर्धारित कर दी गई है। इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है।
कंपनी की ओर से फिलहाल आईटीआई में आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमीट्रिक इनरोलमेंट की जा रही है। शहर वासियों की सुविधा के लिए अब वार्ड स्तर पर इनरोलमेंट की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में आईटीआई के अलावा तीन अन्य जगहों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इनरोलमेंट की जाएगी। आईटीआई में वार्ड नंबर 30 और 31 के निवासियों के लिए व्यवस्था की गई है। आईटीआई बेस कैंप होेने के कारण यहां दूसरे वार्ड के लोग भी आकर इनरोलमेंट करा सकते हैं।
इन जगहों पर होगा पंजीकरण
वार्ड नंबर 18 और 19 के आधार कार्ड का पंजीकरण शर्मा कालोनी स्थित सत लाल मंदिर में होगी। यहां 31 दिसंबर तक आधार कार्ड के फार्म जमा किए जाएंगे। यहां वार्ड नंबर 18 के शर्मा कालोनी, कैंप, रंजीत कालोनी, जम्मू कालोनी, तिलक नगर, न्यू आबादी और वार्ड नंबर 19 के वीना नगर, न्यू आबादी, आदर्श नगर कैंप, पूरबिया मोहल्ला, लक्ष्मी नगर, नवाब कालोनी, जैन कालोनी और भट्टा राजा राम इलाके के लोगों के फार्म जमा होंगे।
वार्ड नंबर 25 और 26 के आधार कार्ड की इनरोलमेंट लाजपत नगर स्थित जनता मंदिर में 31 दिसंबर तक होगी। यहां वार्ड नंबर 25 की लेबर कालोनी, गीता मंदिर, कृष्णा नगर, इंदिरा गार्डन, हरबंसपुरा चांदपुर और वार्ड नंबर 26 की फ्रैंडस कालोनी, लाजपत नगर, हरि नगर, चांदपुर पार्ट, लक्ष्मी गार्डन और मिश्रा कालोनी के फार्म जमा होंगे।
वार्ड नंबर 30 और 31 के आधार कार्ड की इनरोलमेंट जगाधरी वर्कशाप रोड स्थित आईटीआई में होगी। यहां वार्ड नंबर 30 के टैगोर गार्डन, श्याम नगर, कृष्णा कालोनी, माडर्न कालोनी, आईटीआई कालोनी, लाल मेटरनिटी हास्पिटल, सरोजनी कालोनी फेज वन, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल एरिया और वार्ड नंबर 31 के गोबिंदपुरी, चोपड़ा गार्डन, विकास नगर, विशाल नगर, सरोजनी कालोनी फेज टू, गुप्ता कालोनी, आदर्श नगर और लक्ष्मी नगर के निवासियों की इनरोलमेंट 15 जनवरी तक होगी।
-वार्ड नंबर 27 के आधार कार्ड की इनरोलमेंट पेपर मिल कालोनी में होगी, जहां मीरा बाजार, छोटी लाइन, लाजपत नगर और इंडस्ट्रियल एरिया के निवासी आ सकते हैं। यहां 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक इनरोलमेंट होगी।
बाक्स-
कार्ड बनाने वाली निजी कंपनी कार्वी के डिस्ट्रिक इंचार्ज नीतू शर्मा ने बताया कि फिलहाल आईटीआई के अलावा तीन अन्य जगहों पर बायोमीट्रिक इनरोलमेंट की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर तीन-तीन मशीनें लगाई जाएंगी। आईटीआई को बेस कैंप बनाया गया है और यहां फिलहाल सात मशीनें लगी हैं। यहां निर्धारित वार्डों के अलावा अन्य वार्डों के निवासी भी आकर इनरोलमेंट करा सकते हैं। अन्य वार्डों के लिए भी शीघ्र ही जगह निर्धारित की जाएगी।