फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवती घायल, गंभीर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गाड़ी से उतर कर शौच के लिए जा रही युवती को कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। कार चालक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रायपुर निवासी अख्तर ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री रेशमा हिमाचल के कालाअंब स्थित धागा फैक्ट्री में काम करती है और नित कंपनी की गाड़ी मेें गांव से आती-जाती है। रविवार को भी वह साथी कर्मचारियों के साथ कंपनी की कैब में गांव आ रही थी। इसी दौरान गांव बाम्बेपुर के पास वह शौच से निवृत्त होने के लिए उतरी थी। जैसे ही वह गाड़ी का दरवाजा खोल के उतरी तो पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर से रेशमा कुछ दूर जा गिर और बेहोश हो गई। कंपनी कैब में सवार अन्य लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कैब चालक सुखबीर ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और रेशमा को अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें