फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से एक करोड़ के जेवर उड़ाए

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 स्थित संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के समीप पंजाब एंड सिंध बैंक में चोरों ने सेंध लगा दी। बैंक के छह लॉकर्स को तोड़कर चोर एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के चोरी कर ले गए। बुधवार को गुस्साए बैंक ग्राहकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। बैंक में क्लोज सर्किट कैमरे न लगे होने और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैंक में सफाई का कार्य करने वाला कर्मचारी बुधवार सुबह बैंक में आया तो उसे बैंक की ग्रिल टूटी नजर आई। उसने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर के आने के बाद बैंक को खोला गया। भीतर बैंक के स्ट्रांग रूम में लगे एग्जास्ट फैन की ग्रिल भी हुई थी। जब स्ट्रांग रूम का दरवाजा खोला गया तो बैंक ग्राहकों के छह लॉकर खुले थे और उसमें रखा सारा सामान गायब था। बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। कुछ देर बाद डीएसपी हेड क्वार्टर फूल कुमार और फोरेंसिक टीम वहां आ गई। फोरेंसिक टीम ने तोड़ी गई ग्रिल, स्ट्रांग रूम और बैंक में अन्य जगहों से चोरों के निशान एकत्र किए, जिनके लॉकर से जेवर चोरी हुए थे, उन्होंने गुस्सा बैंक मैनेजर के सामने उतारा। एसएचओ संदीप कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि बैंक मैनेजर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद नाराज लोगों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस बैंक मैनेजर बीएस भाटिया को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जिनके लॉकर से जेवर चोरी हुए थे, वे दिनभर बैंक में डटे रहे। दोपहर बाद बैंक के जनरल मैनेजर बैंक में आए और ग्राहकों को समझाने में जुटे रहे।
बैंक मैनेजर बीएस भाटिया का कहना है कि बैंक में क्लोज सर्किट कैमरे लगवाने के लिए उन्होंने हेड आफिस को लैटर लिखा है। हेड आफिस से मंजूरी न मिलने के कारण सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें