फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दो घायल

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव बैंडी के निकट शनिवार रात एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। रादौर पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव टोपराकलां निवासी इंद्रजीत ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह साथी सुभाष खजूरी के साथ मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। तभी गांव बैंडी के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें