फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39वें दुर्गा पूजन का शुभारंभ

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पेपर मिल कालोनी स्थित थॉपर स्कूल में दुर्गा पूजन समारोह शनिवार से शुरू हुआ। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजन का यह 39वां आयोजन है। कमेटी के प्रधान शंकर विश्वास, सचिव रूपक चटर्ची और संयुक्त सचिव दीपाल सरकार ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से प्रत्येक शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजन का आयोजन किया जाता है। दीपाल सरकार ने बताया कि आयोजन दुर्गा पूजन नवमी तक चलेगा और दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन यमुना नहर में किया जाएगा। दीपाल ने बताया कि शाम 7 बजे मां की आरती की जाती है। रात 10 बजे के बाद मां के दर्शन रोक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें