फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में 98.11 प्रतिशत धान का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में अब तक 3,85,183 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 98.11 प्रतिशत धान का उठान भी किया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम की ओर से धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितिश सिंगला ने बताया कि जिले की सभी मंडियों में अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,58,686 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,30,714 मीट्रिक टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 85,169 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की खरीद की है।
इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 2183 मीट्रिक टन कॉमन धान की भी खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि मंडियों में धान की आवक के मामले में सरस्वतीनगर अनाज मंडी सबसे आगे है।
विज्ञापन

यहां अब तक 79,162 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
इसके बाद जगाधरी मंडी में 56,279 मीट्रिक टन, रादौर में 50,245 मीट्रिक टन, व्यासपुर में 46,004 मीट्रिक टन और प्रतापनगर मंडी में 38,368 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार छछरौली मंडी में 37,638 मीट्रिक टन, साढौरा में 32,342 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 16,274 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 13,565 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 7,274 मीट्रिक टन, खारवन में 4,504 मीट्रिक टन, जठलाना में 3,139 मीट्रिक टन और यमुनानगर मंडी में 383 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें