रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते मंत्री श्याम सिंह राणा। आयोजक
रादौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शहर के सफल पैलेस और गुमथला पैलेस में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। रादौर में आयोजित शिविर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज और नाहरपुर मंडल अध्यक्ष आदेश राणा की अगुवाई में लगा। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। रादौर के सफल पैलेस में 65 और गुमथला पैलेस में 30 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम में चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, विपिन कांबोज, ईश्वर सिंह पलाका, रजनीश मेहता, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, राजीव आर्य सन्नी, ऋषिपाल नंबरदार मौजूद रहे। संवाद