फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 92.59 फीसदी धान का हुआ उठान

Tue, 03 Nov 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में धान साफ करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक अब धीमी पड़ने लगी है। अब तक मंडियों में 3,61,075 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जिसमें से 3,42,300 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खरीदे धान में से 3,16,953 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है। जिले की मंडियों में अब तक कुल खरीदे धान में से 92.59 प्रतिशत का उठान किया जा चुकाहै।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को छुट्टी के चलते मंडियों में खरीद नहीं हुई। ऐसे में केवल उठान किया गया। धान की खरीद और उठान को लेकर मंडियों में लगातार काम किया जा रहा है। आवक कम होने से अब एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान मंडियों में पड़े खरीदे गए धान को जल्द से जल्द उठवाने पर है। जिले की मंडियों में अब तक हुई आवक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सरस्वतीनगर मंडी सबसे आगे है। यहां 74,951 एमटी धान पहुंचा है।
जगाधरी मंडी में 54,024 एमटी और रादौर मंडी में 48,634 एमटी धान की आवक दर्ज की गई है। इसके अलावा व्यासपुर में 41,989 एमटी, छछरौली में 34,921 एमटी, प्रतापनगर में 33,767 एमटी और साढौरा में 29,933 एमटी धान पहुंचा है। वहीं रणजीतपुर मंडी में 15,023 एमटी, रसूलपुर में 12,834 एमटी, गुमथला राव में 7,149 एमटी, खारवन में 4,361 एमटी, जठलाना में 3,112 एमटी और यमुनानगर मंडी में 373 एमटी धान की आवक हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें