फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंदूक के दम पर डंपर चालक से लूटे 90 हजार

Thu, 11 Jul 2024 07:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर/यमुनानगर। बाइक सवार तीन युवकों ने बल्लेवाला जोन में एक डंपर चालक से बंदूक के दम पर 90 हजार रुपये लूट लिए। ट्रक चालक के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। यह वारदात शामली के अकरम के साथ हुई है जो मंगलवार रात को बल्लेवाला जोन में रेत भरने के लिए आया था। सूचना मिलने पर थाना प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले की तहसील शामली के रहने वाले अकरम ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार देर रात को अपने ट्रक में रेत भरने के लिए प्रतापनगर के बल्लेवाला जोन में आया था। जब वह बल्लेवाला जोन में पहुंचा तभी बाइक पर तीन युवक ट्रक के सामने आ गए और डंपर को रुकने का इशारा किया। जैसे ही वह रुका तभी एक बदमाश ने पत्थर मार कर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने बंदूक दिखाकर उससे 90 हजार रुपये छीन लिए। जब उसने शोर मचाया तो तीनों युवक बाइक से फरार हो गए।

सूचना मिली थी कि बल्लेवाला जोन में तीन हथियारबंद युवकों में डंपर चालक से 90 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। इसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। चालक के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतनाम, प्रभारी, थाना प्रतापनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें