फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों से 89.77 प्रतिशत धान का उठान

Mon, 02 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में धान को साफ करते मजदूर। संवाद - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक अब धीमी पड़ने लगी है। अब तक मंडियों में 3,56,048 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जिसमें से 3,40,681 एमटी की खरीद की जा चुकी है। खरीदे गए धान में से 3,05,832 एमटी का उठान भी हो चुका है। खरीदे गए धान में से 89.77 प्रतिशत का उठान पूरा कर लिया गया है।
रविवार को छुट्टी के चलते मंडियों में खरीद नहीं हुई, इसलिए अधिकारियों ने दिनभर धान के उठान पर विशेष जोर दिया। एक दिन में 14,241 एमटी धान मंडियों से उठाया गया। आवक कम होने से अब एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान मंडियों में पड़े खरीदे गए धान को जल्द से जल्द उठवाने पर है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक हुई आवक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सरस्वतीनगर मंडी सबसे आगे है। यहां 74,316 एमटी धान पहुंचा है। जगाधरी मंडी में 53,559 एमटी और रादौर मंडी में 48,135 एमटी धान की आवक दर्ज की गई है। इसके अलावा व्यासपुर में 41,181 एमटी, छछरौली में 34,321 एमटी, प्रतापनगर में 32,728 एमटी और साढौरा में 29,588 एमटी धान पहुंचा है। वहीं रणजीतपुर मंडी में 14,680 एमटी, रसूलपुर में 12,667 एमटी, गुमथला राव में 7,110 एमटी, खारवन में 4,305 एमटी, जठलाना में 3,093 एमटी और यमुनानगर मंडी में 362 एमटी धान की आवक हुई है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी जगाधरी के सचिव मोहित बेरी ने बताया कि मंडियों में अब धान की आवक कम हो गई है। इसके साथ ही खरीदे गए धान का तेजी से उठान करवाया जा रहा है। रविवार को खरीद नहीं होने के कारण उठान कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रयास है कि मंडियों में शेष पड़े धान का उठान जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें