फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा कॉलोनी के 884 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
लोगों की स्वास्थ्य जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर वार्ड नंबर 13 के पुराना हमीदा के अंतर्गत स्थित खड्डा कॉलोनी में स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप लगाया गया। इस एरिया में समुदाय विशेष के लोग रहते हैं। पहले तो शिविर में कोई अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए नहीं आ रहा था। उन्हें डर था कि कहीं उनका रोजा ही ना टूट जाए। एक घंटा तक मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा वर्कर और पार्षद ने कॉलोनी वासियों का इंतजार किया। जब कोई स्वास्थ्य जांच के लिए नहीं आया तब वार्ड की पार्षद निर्मला चौहान आशा वर्करों को साथ लेकर कॉलोनी के हर घर में गई। घर-घर जाकर उन्होंने संदेश दिया की यह सिर्फ सामान्य जांच है। इससे किसी का कोई रोजा नहीं टूटेगा। जब ऐसा समझाया गया तो समाज के भी कुछ लोग आगे आए और उन्होंने सभी समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य जांच कराई। इस मौके पर 884 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच की गई। कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया। पार्षद और समाज के काजी असलम, वसीम खान, बिलाल आदि द्वारा समझाने पर समाज के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग टीम का स्वास्थ्य जांच के लिए सहयोग किया। इतना ही नहीं स्वास्थ्य जांच के बाद समाज के लोगों ने मौके पर मौजूद सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार भी जताया। इस मौके पर डॉ प्रियंका, आशावर्कर रेनू, सुमन, अंजली, अंजू, एएनएम कमलेश, नेहा और वसीम खाना, बिलाल, काजी असलम, जुबेर, कामिल, सरोज बाला, साहिल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें