फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हजूर साहिब नांदेड के लिए 78 श्रद्धालु रवाना

Thu, 07 May 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
जगाधरी। सरकार की योजना के अनुसार श्रद्धालुओं को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सचखंड श्रीहजूर साहिब तख्त दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से एक विशेष रेलगाड़ी हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इसमें प्रदेशभर के करीब 800 श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब दर्शन के लिए रवाना हुए। इस यात्रा में जिले के 78 श्रद्धालु भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह विशेष ट्रेन तख्त सचखंड श्रीहजूर साहिब नांदेड़ भेजी जा रही है। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। पिछले महीने बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करवाए गए थे। यह योजना 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख तक है। डीसी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत अत्यंत समृद्ध है, जहां हजारों वर्षों से आस्था के केंद्र मौजूद हैं। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह जीवन में कम से कम एक बार इन पवित्र स्थलों के दर्शन करे, और सरकार की यह योजना उसी भावना को साकार कर रही है।

बॉक्स

बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी खुशी

विशेष ट्रेन में सवार होते समय बुजुर्गों के चेहरों पर उत्साह और खुशी झलक रही थी। श्रद्धालुओं ने सरकार की तीर्थ यात्रा योजना को साकार बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना से उन्हें तख्त सचखंड श्रीहजूर साहिब के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें