फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में पिछले साल से 77841 एमटी ज्यादा पहुंचा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडियों में सोमवार को इस साल का गेहूं खरीद सीजन पूरा हो गया। सरकार ने 15 मई तक ही मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के आदेश जारी किए थे। आखिरी दिन मंडियों में कुल 3343 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में इस बार कुल 297021 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। हालांकि इस बार गेहूं की खरीद गत वर्ष से ज्यादा है। परंतु इस बार बंपर पैदावार होने के बाद भी मंडियों में गेहूं खरीद का आंकड़ा तीन लाख मीट्रिक टन को भी नहीं छू सका। जबकि खरीद एजेंसियों ने मंडियों में करीब चार लाख मीट्रिक टन गेहूं के पहुंचने का अनुमान लगाया था। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार व्यापारियों ने सीधे किसानों से ही गेहूं खरीद कर इसका स्टॉक कर लिया। जिस कारण मंडियों में गेहूं की आवक कम हो गई। जब गेहूं की कीमतों में उछाल आता है तो व्यापारी इस गेहूं को गोदामों से निकाल कर बाजार में बेच कर मोटा मुनाफा कमा लेते हैं। गत वर्ष मंडियों में कुल 219180 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 106330 एमटी, हैफेड ने 85119 एमटीव वेयर हाउस ने 27731 एमटी गेहूं खरीदा था।
इस साल की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 119132 मीट्रिक टन, हैफेड ने 167833 मीट्रिक टन व वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 10056 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। गेहूं का उठान भी नियमित रूप से होने से किसानों को इस बार ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बीच-बीच में बारिश होने की वजह से उठान जरूर प्रभावित हुआ। फिलहाल मंडियों में 6365 एमटी गेहूं का उठान होना बाकी है। वहीं शुरूआत के दिनों को छोड़ दें तो उसके बाद से किसानों की पेमेंट नियमित होती रही।
विज्ञापन


डीएफएससी अशोक कुमार ने बताया कि 15 मई तक ही गेहूं की सरकारी खरीद करने के आदेश थे। आखिरी दिन 3343 एमटी गेहूं मंडियों में पहुंचा। किसानों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पेमेंट बकाया है। इसका भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। मंडियों में गेहूं का उठान भी लगभग हो चुका है।
विज्ञापन


: मंडी खरीद
बिलासपुर 27601
छछरौली 39323
गुमथला राव 7291
जगाधरी 40859
जठलाना 5570
खारवन 5616
प्रतापनगर 58314
सरस्वतीनगर 36577
रादौर 37844
रणजीतपुर 12230
रसूलपुर 8083
साढौरा 17491
यमुनानगर 222
कुल 297021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें