फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 928 विद्यालयों के लिए 77 फर्स्ट एड बॉक्स

Wed, 10 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तबीयत बिगड़ने व चोट इत्यादि लगने पर राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से विद्यालयों को फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है। सोसायटी की ओर से जिले के लिए मात्र 77 फर्स्ट एड बॉक्स दिए जा रहे हैं, जबकि जिले में विद्यालयों की कुल संख्या 928 है।
यह योजना वर्ष 2020 में शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत सभी जिलों के राजकीय विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स रखवाए जाने थे। इसके तहत जिले के विद्यालयों के लिए 77 फर्स्ट एड बॉक्स दिए जाने हैं। जिले मेंप्राथमिक पाठशालाओें की संख्या 592, माध्यमिक विद्यालय 225 और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 111 है। इसके लिए कुल 77 फर्स्ट एड बॉक्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में 92 प्रतिशत से ज्यादा विद्यालय इस योजना से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखने का नियम है, लेकिन राजकीय विद्यालयों में इसकी ठीक नहीं है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं के घायल व गंभीर बीमार को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने का रेडक्रॉस की ओर से प्रशिक्षण दिया जाता है। परंतु विद्यालयों में ही प्राथमिक चिकित्सा सहायता व उपचार देने की व्यवस्था नहीं है।
राज्यस्तीय शिविर में दिया जाएगा प्रशिक्षण

रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर केवल महिलाओं के लिए लगाया जा रहा है। इसमें छात्राओं को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर 12 से 16 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थान में लगाया जा रहा है। इस शिविर के लिए जिले से पांच छात्राओं को शामिल किया जा रहा है। छात्राओं को कुरुक्षेत्र आन-जाने, खाने पीने की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी। छात्राओं के साथ एक शिक्षिका को भी शिविर में भेजा जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की ओर से दस दिसंबर तक छात्राओं व शिक्षिका का नाम भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के विद्यालयों को फर्स्ट एड बॉक्स दिए जा रहे हैं। विद्यालयों में यह व्यवस्था पहले से ही है। यह बॉक्स रेडक्रॉस की ओर से मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र में लगाया जा रहा है। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें