यमुनानगर। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए लोकसभा चुनाव में करीब 77.77 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के प्रति सबसे अधिक रादौर के मतदाताआें में जोश देखा गया, जहां करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ। चारों विधानसभाआें में सबसेे कम 73.4 प्रतिशत मतदान यमुनानगर विधानसभा हलके में हुआ है। हालांकि यह नतीजे निर्वाचन आयोग की अधिकृत वेबसाइट में रात 9 बजे तक के हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले के मतदान प्रतिशत में इससे थोड़ा इजाफा हो सकता है।
बाक्स-
घंटा-दर-घंटा यूं हुआ मतदान......
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र-
समय प्रतिशत
10:30 बजे 19
11:30 बजे 29.7
एक बजे 41.1
दो बजे 47.8
तीन बजे 51.9
चार बजे 62.3
पांच बजे 65.7
छह बजे 73.4
बाक्स-
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र-
समय प्रतिशत
10:30 बजे 19
11:30 बजे 37.4
एक बजे 43
दो बजे 52.3
तीन बजे 56.4
चार बजे 68.5
पांच बजे 68.6
छह बजे 79.3
बाक्स-
साढौरा विधानसभा क्षेत्र-
समय प्रतिशत
10:30 बजे 28
11:30 बजे 34.8
एक बजे 46.5
दो बजे 50.1
तीन बजे 56.3
चार बजे 66.7
पांच बजे 70.3
छह बजे 78.4
बाक्स-
रादौर विधानसभा क्षेत्र-
समय प्रतिशत
10:30 बजे 28
11:30 बजे 34.8
एक बजे 46.5
दो बजे 50.1
तीन बजे 56.3
चार बजे 66.7
पांच बजे 70.3
छह बजे 80
बाक्स-
रंग लाई अमर उजाला की मुहिम
अमर उजाला ने 38 दिनों तक 80 स्कूल-कॉलेजों में आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम
यमुनानगर। सौलहवीं लोकसभा के चुनावी संग्राम को जिले में मतदाताओं के महापर्व के रूप में भी याद किया जाएगा। पोलिंग बूथ तक पहुंचने में मतदाताओें ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी मतदान की कतार में खड़े नजर आए। इस बार सुबह से मतदान केंद्रों पर धड़ाधड़ मतदाताओं ने ईवीएम के बटन दबाए। सूरते-हाल यह था कि मतदान के लिए निश्चत समय के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की मतदान जागरूकता मुहिम के तहत जिले के करीब 80 स्कूल-कॉलेजाें और धार्मिक स्थलों में लगातार 38 दिनों तक मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने मतदान पर आधारित स्लोगन और पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में हिस्सा लिया और सड़कों पर उतरकर मतदान जागरूकता रैली निकाली। अमर उजाला के इस प्रयास को जिला वासियोें ने काफी सराहा।
बाक्स-
प्रशासन ने भी चलाया जागरूकता अभियान
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन भी प्रयासरत रहा। जिला उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में अधिकारियों ने जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियों द्वारा भी जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।