फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में बनेंगे 750 शौचालय, निशुल्क यात्री निवास की भी सुविधा

Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कपालमोचन मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी शौचालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेले को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में 750 शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें 650 अस्थायी शौचालय होंगे, जबकि 100 स्थायी शौचालय कपालमोचन और श्री आदिबद्री क्षेत्र में बनाए गए हैं।
मेला प्रशासक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बार अस्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाई गई है। कपालमोचन बस स्टैंड, मोगा धर्मशाला, झूला परिसर, चौराही जाने वाले मार्ग और आदि बद्री मार्ग के समीप अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र के आश्रमों, धर्मशालाओं और मंदिरों के संचालकों को भी स्थायी शौचालय बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क यात्री निवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां श्रद्धालु बिना किसी शुल्क के ठहर सकेंगे। यात्री निवास में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आदिबद्री, श्री केदारनाथ और मां मंत्रा देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कपालमोचन मार्ग पर राजकीय स्कूल अहड़वाला के समीप अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों सरोवरों में भरा जा रहा पानी
मेले से पहले तीनों सरोवरों का पानी निकालकर तल की सफाई करवाई गई है। इसके बाद दोबारा पानी भरने का काम शुरू किया गया। मेला प्रशासन के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों में तीनों सरोवरों में पूरी तरह पानी भर जाएगा। मेले के शुभारंभ से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें