फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेकिंग में 74 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अवैध खनन रोकने के लिए लगाए गए नाकों पर प्रशासन की तरफ से 1489 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 74 वाहनों के चालान कर 14 लाख 4100 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों की तरफ से फरवरी माह में 79415.39 मीट्रिक टन खनिज का ई-रवाना काटा गया। मार्च के पहले सप्ताह में ही स्क्रीनिंग प्लांट पर 40277 मीट्रिक टन खनिज का ई-रवाना काटा गया है। वहीं स्टोन क्रशर संचालकों ने फरवरी माह में 48552.95 मिट्रिक टन खनिज का ई-रवाना काटा जबकि मार्च के पहले सप्ताह में 24889.95 मीट्रिक खनिज का ई-रवाना काटा गया।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सड़कों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही हैं, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों ने 635 वाहनों की चेकिंग कर आरटीए विभाग द्वारा 24 वाहनों का चालान कर 6.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों ने 214 वाहनों की जांच कर 14 वाहनों का चालान किया व 2.62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 547 वाहनों की चेकिंग के दौरान 14 वाहनों का चालान कर एक लाख 92 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम ने 93 वाहनों की चेकिंग के दौरान 22 वाहनों का चालान कर तीन लाख 2100 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें