फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी

Thu, 20 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। अंसल टाउन निवासी कंचन साहनी के साथ विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी हो गई। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कंचन साहनी ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार रणजीत साहनी ने बताया कि उसका जानकार एक व्यक्ति विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद कंचन ने मोहाली स्थित इमिग्रेशन कंसल्टेंट अरमान से संपर्क किया। अरमान ने उसे भरोसा दिलाया कि वह अब तक कई लोगों को विदेश भेज चुका है और उसे अजरबैजान भेज देगा।
विज्ञापन

कुल खर्च एक लाख 40 हजार रुपये बताया गया, जिनमें से 70 हजार रुपये अग्रिम देने की बात कही गई।कंचन के मुताबिक, आरोपी के झांसे में आकर उसने 70 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने बताया कि वीजा और टिकट तैयार हैं, जिन्हें चंडीगढ़ आकर लिया जा सकता है। जब कंचन उसके दफ्तर पहुंचा तो उसे अजरबैजान की टिकट भी दे दी गई। लेकिन फ्लाइट से छह दिन पहले ही आरोपी ने टिकट अपने स्तर पर कैंसिल करवा दी।
विज्ञापन

पूछने पर कहा कि 15 दिन बाद दूसरी टिकट आएगी। इसके बाद कंचन कई दिनों तक आरोपी से संपर्क करता रहा, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कंचन का आरोप है कि जब उसने रकम वापस मांगनी चाही तो आरोपी ने उसे विदेश भेजने से मना कर दिया और पैसे लौटाने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें