फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 67 नए और ब्लैक फंगस का एक केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के केसों की संख्या कम हो रही है, लेकिन प्रतिदिन ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ रहे हैं। छह संक्रमित शवों का संस्कार शनिवार को कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एक की पुष्टि की है। जिले में कोरोना के 67 केस मिले हैं। जबकि 144 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना से फर्कपुर निवासी 35 वर्ष की महिला की मौत कोरोना से हो गई है। वहीं रादौर से 85 वर्षीय वृद्ध, जगाधरी वर्कशॉप से 53 वर्षीय महिला, सेक्टर-17 से 62 वर्षीय वृद्ध, छछरौली से 59 वर्षीय वृद्ध व खुंडेवाला से 45 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल से कराया गया। वहीं ब्लैक फंगस का एक नया केस मिला है, जो यमुनानगर के निजी अस्पताल में भर्ती है।
119 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 119 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया है। जिनमें हाई स्कूल शिवपुरी बी, रामनगर नजदीक गोबिंदपुरी, शर्मा गार्डन, मधुर कॉलोनी, लालद्वारा, प्रोफेसर कॉलोनी, सरोजनी कॉलोनी, कमला नगर, कांसापुर रोड गली नंबर-2, सरस्वती कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, मोतीबाग, शंकर नगर, 117 वार्ड नंबर 29 गांधी नगर, सेक्टर-15, चोपड़ा गार्डन, लक्ष्मी नारायण कॉलोनी, खालसा कॉलेज, गांव भटोली, भोगपुर, हरिपुर जटान, ज्याति नगर, गांव खेड़ा, टोपराकलां, मटका चौक जगाधरी, सलेमपुर खादर, शिवनगर कैंप, गांव अकालगढ़, गांव अलाहर, गांव छछरौली, गांव हैबतपुर, गांव जुब्बल, गांव कनालसी, खादर, गांव मेहर माजरा, गांव रामपुर बीटा, गांव संधाली, गांव सरावा, गांव टीनोवाला, बिलासपुर, गांव कलानौर, गांव लेदी, वीना नगर कैंप, जगाधरी वर्कशाप, आजाद नगर, रामपुरा, कैंप, सावनपुरी, रादौर, फ्रैंडस कॉलोनी, सेक्टर-17, श्याम सुंदरपुरी, दुर्गा गार्डन, जगाधरी, नजदीक हिमगिरी जगाधरी, मधु कॉलोनी, तारापुरी कॉलोनी, पुराना हमीदा, फर्खपुर, प्रताप नगर, मॉडल टाउन, इंद्रा कॉलोनी, गांव खजूरी, गांव खिजराबाद, गांव कोट, गांव ललहारी बिलासपुर, गांव ममीदी, गांव मांडखेड़ी, नाहरपुर, गांव पोटली, गांव सढौरा, श्यामपुर, गधौली, छछरौली, कलानौर, विष्णु गार्डन, बैंक कॉलोनी, ,आदर्श नगर, रघुनाथपुरी, शिव मंदिर जगाधरी, गुरु अर्जुन नगर, विष्णु नगर, अनाजमंडी यमुनानगर, शर्मा चक्की यमुनानगर, दादुपुर जट्टान, दामला, ग्लोबल कॉलेज नाचरौन, इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर, गांव कोहलीवाला, महालक्ष्मी स्क्रीनिंग प्लांट रणजीतपुर, मेन बाजार प्रतापनगर, मुंडा माजरा, शांति कॉलोनी, गांव अकबरपुर सरस्वती नगर, गांव बैंडी व बरेड़ी रादौर, गांव ढलौर बिलासपुर, गांव धौड़ग, गांव फतेहगढ़, गांव फतेहगढ़ तुंबी, गांव गुलुपुर सढौरा, गांव मेहलावाली, गांव काजीबांस, गांव कन्हेड़ी कला, करेड़ाखुर्द आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
यह है स्थिति
पॉजिटिव आए-67
स्वस्थ हुए मरीज-144
रिपोर्ट लंबित-1679
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत-379
अब तक पॉजिटिव केस-24,045
अब तक स्वस्थ हुए-23,151
कोरोना के एक्टिव केस-515
होम आइसोलेशन में मरीज-378
अब तक हुई सैंपलिंग-3,25,787
सैंपलिंग के बाद निगेटिव-2,97,404
जिले का रिकवरी रेट-96.28 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट-7.38 प्रतिशत
एक्टिव कंटेनमेंट जोन-207
बॉक्स
ब्लैक फंगस की स्थिति
जिले में नए केस-13
मौत-00
अब तक के केस-13
अब तक मौत-00
कितने ऑपरेशन नए हुए-00
अब तक कुल ऑपरेशन-04
रेफर केस-07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें