संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें नागरिकों की प्रॉपर्टी, आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गई। शिविर में करीब 67 शिकायतकर्ता परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी, आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड संबंधित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनका मौके पर ही समाधान कराया गया।
शिविर के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि इन शिविरों में मुख्यत: जनता से सीधे रूप से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा तथा नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि के अलावा क्राइम संबंधित समस्याएं सुनी गई और उनका मौके पर ही समाधान किया गया।
इसी कड़ी में हरभजन कौर पटरी मोहल्ला निवासी ने परिवार पहचान पत्र में आयु ठीक करने का अनुरोध किया है। आजाद नगर निवासी कुनाल, पटेल नगर निवासी अश्वनी कुमार, लाल द्वारा निवासी संदीप तलवार की परिवार पहचान पत्र में आईडी अलग की गई। आईटीआई निवासी हिमेश ग्रोवर, कांसापुर निवासी मांगेराम ने परिवार पहचान पत्र में आयु ठीक करके बुढ़ापा पेंशन बनवाने का अनुरोध किया है।