फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात बेंचों में 6615 मुकदमे निपटे, दिलाया करोड़ों का मुआवजा

Sun, 10 Sep 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यायिक परिसर यमुनानगर व बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यमुनानगर न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में सात बैंचो में 6615 मुकदमों का निपटान किया गया। मुआवजे के रूप में चार करोड़ 23145 रुपये की राशि देने का काम किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल ने बताया कि आज की इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह, प्रिंसिपल जज फेमिली कोर्ट रोहित वत्स, सिविल जज जूनियर डिवीजन राजविंद्र सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन करुणा शर्मा,अतिरिक्त चीफ ज्यूडीशियल (एसडी) एसडीजेएम बिलासपुर कीर्ति वशिष्ट, पीएलए एवं पीयूएस बिलासपुर प्रवीण गुप्ता द्वारा मामलों का निपटान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुनीत अरोड़ा ने बताया कि लोक अदालतें शीघ्र व सस्ते न्याय का सबसे बेहतर माध्यम हैं। इससे न केवल केसों में शामिल दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है बल्कि आपसी सहमति से मामलों का निपटान होने से संबंधों की कटुता भी समाप्त होती है। उन्होंने लोगों से लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ हासिल करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर 01732-220840 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें