फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुरक्षा के लिए 650 जवान तैनात, जिले की सीमाएं सील

Thu, 15 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिए 650 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है और जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। जिले में आने-जाने वाले लोगों के साथ उनके वाहनों की जांच की जा रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व मुख्य रास्तों पर पुलिस गश्त कर रही है। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह तेजली खेल परिसर में होगा। इसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के आने से जिले का स्वतंत्रता दिवस समारोह राज्यस्तरीय हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से समारोह के संबंध में सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी लेकिन एक दिन बुधवार को सभी कार्यों की समीक्षा की गई। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश होने की स्थिति में समारोह जगाधरी अनाजमंडी में होगा। इसके लिए मंडी में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र से लगने वाली जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां से निकलने वाले सभी वाहनों व लोगों की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ शहर के सभी होटल, रेस्तरां, गेस्टहाउस, पीजी, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की भी जानकारी ली जा रही है। ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी चालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्ति जानकारी पास के थाने में दें। सुरक्षा को लेकर बस स्टैंड, बाजार, पार्कों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

-

रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, प्लेटफार्म से ट्रेनों के अंदर तक होगी चेकिंग

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। इसके लिए रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी दिन रात सुरक्षा में जुटे हैं। इस दौरान प्लेटफार्म के अलावा ट्रेन में भी जांच की जा रही है। आने जाने वाले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। लोगों के सामान की जांच के बाद भी उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर चाक चौकस सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान पार्किंग, आरक्षण, टिकट घर, प्रतिक्षालय, वेटिंग हाल, प्लेटफार्म, रेलवे यार्ड में भी जांच की जा रही है। आरपीएफ कंपनी कमांडर सोनी शर्मा ने बताया राष्ट्रीय पर्व को लेकर सभी कर्मचारी सतर्क है। ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर में संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्ति की सघन जांच व कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें