यमुनानगर। गांव ऊंचा चंदना के शिव फार्म में रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजन भाजपा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। शिविर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी हिस्सा लिया। शिविर में 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मंत्री राणा और सेवा पखवाड़ा मंडल अध्यक्ष हरदीप सैनी, मंडल सह संयोजक डॉ. धर्मेंद्र, सतपाल सैनी, विनोद अरोड़ा, दीपक राणा, प्रवीण, अरुण, विशाल, गोल्डी, नरेंद्र सैनी ने रक्तदान करने वालों को बैच लगाए व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद