फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान से नकली हार्पिक के 62 पीस बरामद

Fri, 09 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के खेड़ा मोहल्ला क्षेत्र में नकली उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के दौरान खेड़ा मोहल्ला स्थित आदित्य ट्रेडर्स से नकली हार्पिक के 62 पीस बरामद किए हैं। आरोपी दुकानदार इन्हें बिक्री के उद्देश्य से गत्ते की पेटियों में रखे हुए था। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबा बागथाना, सराय रोहिल्ला निवासी पुनीत ढींगरा ने यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि खेड़ा मोहल्ला क्षेत्र में नकली हार्पिक बेचा जा रहा है। इस पर वह स्वयं खेड़ा मोहल्ला स्थित आदित्य ट्रेडर्स की दुकान पर पहुंचा और वहां जांच की। जांच के दौरान गत्ते की पेटियों से हार्पिक के 200 एमएल के 43 पीस और 500 एमएल के 19 पीस बरामद किए गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने दुकान संचालक विक्रांत कुमार से इन उत्पादों के संबंध में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की और बरामद नकली उत्पादों को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें