यमुनानगर। गांव दामला निवासी सौरभ सिंगला की दुकान का शटर तोड़कर गेहूं के 62 बैग चोरी कर लिए गए। चोरी की वारदात सोमवार की रात को हुई। सुबह उन्होंने देखा तो शटर टूटा हुआ था और गेहूं के बैग गायब थे। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। संवाद