फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एपीके फाइल खोलने पर खाते से निकले 6.08 लाख

Sun, 22 Nov 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर महिला के बैंक खाते से छह लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए। महिला को अपॉइंटमेंट बुक के नाम पर यह फाइल भेजी गई थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामपुर मंगलौर निवासी रंजना ने शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 12 नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर अपॉइंटमेंट बुक के नाम से एक एपीके फाइल आई थी। उसे लगा कि यह किसी अपॉइंटमेंट से संबंधित जरूरी फाइल है। इसी कारण उसने बिना पूरी जानकारी लिए फाइल को ओपन कर लिया।
विज्ञापन

रंजना के अनुसार एपीके फाइल खोलते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। कुछ समय बाद जब उसका मोबाइल दोबारा ऑन हुआ तो उसे बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। खाते की जांच करने पर पता चला कि साइबर ठगों ने अलग-अलग बार में कुल छह लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए हैं।
इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। साइबर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही निकाली गई रकम किस खाते में गई है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

अनजान एपीके फाइल खोलने से बचें : एसपी
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर अनजान नंबर से आने वाली एपीके फाइल को बिना पुष्टि किए डाउनलोड या ओपन नहीं करना चाहिए। साइबर ठग ऐसी फाइलों के जरिये मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल के संबंध में संबंधित संस्था से सीधे पुष्टि करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें