जिले में कोरोना का संक्रमण तो कम हुआ है, लेकिन मौत का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को गांव दौलतपुर की एक 60 साल की वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिसका नपा के कर्मचारियों ने रादौर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। वहीं रादौर में 155 लोगों के सैंपल लिये गए है। सरकारी अस्पताल रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि रादौर उपमंडल में कुल 374 लोग अब तक संक्रमित पाये जा चुके है, जिनमेें से 360 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके है। केवल 4 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 2 लोगों को घर पर इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। जबकि 2 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 10 लोगों की उप मंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। रादौर उपमंडल में अब तक 12845 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके है।