यमुनानगर। महाकाल ग्रुप की ओर से गांव टापू माजरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू ने बताया कि संगठन की ओर से यह पांचवां शिविर रहा। इसमें गांव के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश अध्यक्ष अरुण पंवार ने कहा कि रक्तदान से हम किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बनते हैं, इसलिए सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। मौके पर जिला अध्यक्ष शम्मी गुप्ता, अंकुर कांबोज, अरुण कुमार, समय सिंह, आजाद, रोहित, बिजेंद्र सिंह, सुरजपाल, सुमित कुमार, शुभम, अभिषेक, दीप सिंह, नीरज, अक्षय, रवि, चिराग गुर्जर, भूपेंद्र घोड़ोपीपली, अर्जुन, अमित मौजूद रहे।