संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण अब कंट्रोल होने लगा है। कोरोना के नए केसों में लगातार कमी आ रही है। जिले रविवार को कोरोना से एक की मौत हुई है और 6 नए मरीज मिले हैं। वहीं 23 संक्रमितों ने कोरोनों को हराया है। जिले में अब 106 एक्टिव केस बचे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.94 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 28.19 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। रविवार को छह नए केस मिले हैं। जिनमें 28 वर्षीय पुरुष राजधानी कॉलोनी, 58 वर्षीय पुरुष कान्हडी कलां, 65 वर्षीय पुरुष करतारपुरा, 27 वर्षीय महिला राझेडी, 48 वर्षीय पुुरुष सागडी व 62 वर्षीय पुरुष हरी प्रसाद कॉलोनी का है। जिले में 106 एक्टिव केस है। इनमें से चार मरीज दूसरी राज्यों व जिलों के अस्पतालों में भर्ती है। वहीं 21 संक्रमित मरीज जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती है। रविवार को 107 लोगों के सैंपल लिए गए।
अब भी रहना होगा सावधान : डॉ. दहिया
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि कोरोना का संक्रमण जरूर कम हो गया है। लेकिन लोग लापरवाही न बरतें। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण अभी भी है और काफी सीवियर है। कोरोना से बचाव करना होगा और सावधान रहना होगा।
इन लक्षणों पर न बरतें लापरवाही
-बुखार, जुकाम और खांसी होने पर हो जाएं सतर्क।
-परिवार में यदि एक से ज्यादा लोगों को परेशानी हो तो कोरोना की संभावना ज्यादा।
-बुखार आने पर पैरासिटामोल लें और खुद को आइसोलेट करें।
-सांस लेने पर परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
-अपनी ओर से जांच कराकर फैसला न करें।
यह है स्थिति
अब तक मौत-399
अब तक पॉजिटिव केस-24,529
कोरोना के एक्टिव केस-106
होम आइसोलेशन में मरीज-81
अब तक हुई सैंपलिंग-3,38,868
जिले का रिकवरी रेट-97.94 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट-7.23 प्रतिशत