फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 57 कुत्तों का टीकाकरण

Sun, 26 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कुत्ते का टीकाकरण करते चिकित्सक। प्रवक्ता
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष दिवस की थीम पशु चिकित्सक भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक रही। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 57 कुत्तों का टीकाकरण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ डॉ. सतबीर ने बताया कि रेबीज एक घातक वायरल बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैल सकती है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से धोकर बिना देरी चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौके पर डॉ. सौरभ, डॉ. राहुल, डॉ. विक्रांत, वीएलडीए अशोक, मनोज, प्रदीप, गौरव, सुरेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें