फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 56 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Sat, 20 Jun 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रक्तदाता को बैज लगाकर हौसला बढ़ाते कांग्रेस पदा​धिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
व्यासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कस्बा व्यासपुर स्थित वैश्य धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने केक काटकर किया। गुर्जर ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने का संकल्प है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती रही है। शिविर में पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष ऊषा कमल, अमर सिंह बाल्टी, सूबे सिंह पजेटा, डॉ. सुभाष, संदीप धर्मकोट, मास्टर सियाराम, प्रेमलता, धर्मपाल मोहड़ी और शिव कुमार बंसल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें