फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में लगे पॉपुलर के 54 पेड़ काटे

Tue, 03 Nov 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव अराईयांवाला में खेत में कटे पड़े पॉपुलर के पेड़। किसान - फोटो : self
विज्ञापन
व्यासपुर। खंड के गांव अराईयांवाला में अज्ञात व्यक्ति ने किसान के खेत में खड़े 54 पॉपुलर के पेड़ काटकर गिरा दिए। किसान ओमपाल ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ओमपाल ने बताया कि गांव के समीप उसकी तीन कनाल कृषि भूमि है। इसमें उसने करीब एक साल पहले पॉपुलर के पेड़ लगाए थे। दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने खेत में खड़े सभी 54 पेड़ों को काटकर गिरा दिया। उसने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विनोद सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें