साढौरा। रसूलपुर गांव में बनाए जा रहे श्री गुरु रविदास मंदिर के निर्माण के लिए गुरु सेवक परिवार के कुलदीप सिंह व उनकी पत्नी बलविंद्र कौर ने 51 हजार का सहयोग किया है। सभा के प्रधान सुनील बनवाल ने उनका आभार प्रकट किया। मंदिर ने इस परिवार को गुरु महाराज जी का स्वरूप भेंट करके सम्मानित भी किया। सुनील बनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान सिंह सभा गुरुद्वारा के पाठी बाबा गुरुदेव सिंह, प्रवीण, महिला कमेटी की सेवादार भागो देवी, रुमाल कौर, सीता देवी, रामरती देवी, नौरती देवी व केला देवी भी मौजूद रहीं।