फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचपीएससी परीक्षा से 5020 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Mon, 27 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को हरियाणा लोक सेवा (एचपीएससी) व एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा ली गई। परीक्षा जिले के 23 केंद्रों पर सुबह व शाम के सत्र में करवाई गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

इस दौरान कुल 5,520 अभ्यर्थी थे और इनके सुबह व शाम में दो पेपर होने थे। इस दौरान सुबह के सत्र में 3,026 और शाम के सत्र में 2,994 ने परीक्षा दी। दोनों ही सत्रों में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति क्रमश: 54.81 और 54.23 रही। दोनों सत्र में कुल 55 प्रतिशत उपस्थिति रही।
विज्ञापन


दोनों सत्रों में 5020 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले सत्र की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रही।

केंद्रों पर मोबाइल जैमर का प्रयोग किया गया था और केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की गई। इस दौरान डीसी प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल, एडीसी नवीन आहूजा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर का प्रबंध किया गया था।

परीक्षा में सभी प्रश्न वैकल्पिक यानी ऑब्जेक्टिव थे। कुल सौ प्रश्न थे, जिनके उत्तर देने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र काफी मुश्किल था। इस दौरान राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और हरियाणा की अर्थव्यवस्था के प्रश्न काफी तुलनात्मक तरीके से पूछे गए थे। इसमें हरियाणा अर्थव्यवस्था से संबंधी प्रश्न ज्यादा पूछे गए थे।

प्रत्येक केंद्रों पर कुल 240-240 अभ्यर्थियों दोनों सत्रों में होनी थी। सुबह के सत्र के अभ्यर्थियों की ही शाम को दूसरा पेपर था। पहले सत्र में 5,520 में से 3,026 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,494 अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में कुल 5,520 में से 2,994 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,526 अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 54.81 प्रतिशत रही। शाम के सत्र में कुल उपस्थिति 54.23 प्रतिशत रही। दोनों सत्र में कुल 6,020 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के बाद सड़कों पर लगा जाम : अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र में गए थे तो उनके साथ आए अभिभावक व सहयोगियों ने सड़क के किनारे, पार्क व इधर-उधर बैठकर समय बिताया। वहीं परीक्षा के बाद सभी केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति देखी गई। हालांकि इसके लिए पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से यातायात व्यवस्था दुरुस्त की।

रेवाड़ी के दिपांशु ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी मुश्किल तैयार किया गया था। इस कारण अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। कई प्रश्न बेहद मुश्किल थे, जिन पर अभ्यर्थियों ने अपना बिल्कुल भी समय नष्ट नहीं किया। कुल मिलाकर उनकी परीक्षा सही हुई है और बाकी परिणाम में पता चलेगा।

कुरुक्षेत्र के पंकज ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी मुश्किल था। सरल व सीधे प्रश्नों को बेहद घुमाकर और मुश्किल बनाकर पूछा गया था। उत्तर देने में अभ्यर्थियों को काफी माथापची करनी पड़ी। हरियाणा सहित अन्य राज्यों के प्रश्न तुलनात्मक तरीके से पूछे गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद सड़कों पर लगा जाम



अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र में गए थे तो उनके साथ आए अभिभावक व सहयोगियों ने सड़क के किनारे, पार्क व इधर-उधर बैठकर समय बिताया। वहीं परीक्षा के बाद सभी केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति देखी गई। हालांकि इसके लिए पुलिस तैनात किया गया था। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से यातायात व्यवस्था दुरुस्त की।

परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें