फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाहरवीर गोगा मेड़ी पर 5,000 श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद

Fri, 02 Oct 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 गोगा मेड़ी मेला में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रादौर के प्रसिद्ध आठ दिवसीय जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले में वीरवार को सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 5,000 श्रद्धालुओं ने गोगा मेड़ी पहुंचकर कतारों में लगकर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। मन्नत पूरी होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी निशान भी चढ़ाए।

मेले में भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। थाना प्रभारी राजेश राणा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। मेले के दोनों प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की।
विज्ञापन


मेले में दुकानदारों रवि, सुनील, राजीव, जगदीश और सुंदरलाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ पहुंचने से कारोबार बेहतर रहा। वहीं पब्लिक की ओर से आयोजित दंगल तीसरे दिन भी जारी रहा। दंगल का शुभारंभ युवा उमेश बुबका ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। शुक्रवार को भी दंगल आयोजित किया जाएगा। मेड़ी के पुजारी बाबू कश्यप और अनिल कश्यप ने बताया कि श्रद्धालु शांतिपूर्वक प्रसाद चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें